आरोन: महुआ खेड़ा गांव में सड़क पर खड़े मवेशियों को भगाने पर एक व्यक्ति ने मारपीट करने के लगाए आरोप, आरोन थाने में मामला दर्ज
आरोन थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में फरियादी हरनाम बंजारा ने एक व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, बीते रोज गांव में सड़क पर खड़े मवेशियों को भगा रहा था। गांव का पर्वत सिंह बंजारा आया और मवेशी भगाने पर गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। बचाने आई पत्नी से भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।