आरोन: आरोन में अशोकनगर रोड पर दो लोगों ने तीन लोगों पर मारपीट करने के लगाए आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती थाना में की शिकायत
आरोन में पत्थर मोहल्ला निवासी फरियादी गोलू जाटव, जीतू अहिरवार ने मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, अशोकनगर रोड पर पत्थर की दुकान पर पट्टी लेने गए थे। पट्टी रखने में परेशानी आ रही थी। एक शख्स से एक बाइक पकड़ने को बोला तो मारपीट की, उसी के दो साथियों ने भी मारपीट की। घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।