आरोन: आरोन थाना प्रभारी को किया गया लाइन अटैच नवागढ़ थाना प्रभारी होंगे बृजमोहन भदोरिया
गुना जिले के आरोन थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। गुना एसपी द्वारा थानों में फेरबदल करते हुए आरोन थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को लाइन अटैच किया है। वही उनके स्थान पर नवागत थाना प्रभारी बृजमोहन भदोरिया को बनाया गया। इसी प्रकार से मकसूदनगढ़ थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा को भी लाइन अटैच किया गया है।