आरोन: आरोन गुना मार्ग के बूढ़ा डोंगर गांव पर सड़क पार कर रही एक महिला और बच्चे को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे की हुई मौत
आरोन थाना क्षेत्र में आरोन गुना मार्ग के बूढ़ा डोंगर गांव पर 5 जुलाई की दोपहर में गुड्डी बाई अपने 6 वर्षीय नाती आर्यन के साथ सड़क किनारे वाले घर से सड़क पार करके गांव में जा रही थी। एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में 6 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई। दादी गुड्डी बाई को चोटें आई है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त किया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।