आरोन: आरोन में टॉकीज के सामने वाले नाले में गिरा सेंड जनसेवा टीम और स्थानीय लोगों ने निकाला सुरक्षित बाहर
आरोन नगर में टॉकीज के सामने वाले नाले में रविवार दोपहर को एक सांड गिर गया। आरोन नगर की जनसेवा टीम के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सियों से बांधकर कड़ी मशक्कत से सांड को नाले से बाहर निकाला। इस दौरान सांड को कुछ चोटे भी लग गई। लोगों ने सांड को चारा और पानी खिलाकर खुला छोड़ दिया।