आरोन: अयोध्या नगर वार्ड 6 में एक व्यक्ति के मकान में हुई चोरी, शिकायत पर आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
आरोन नगर के वार्ड 6 अयोध्या नगर में फरियादी नवल रघुवंशी के मकान में चोरी हो गई। 5 जुलाई को फरियादी ने पुलिस को बताया, 4 जुलाई की रात 8:30 बजे अपने गांव बरोद चला गया था। 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे आकर देखा तो ताला गेट टूटा था। अज्ञात चोर एलइडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए ले गए। आरोन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।