बेलहर: बांका सिविल सर्जन ने बेलहर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण अस्पताल में इमरजेंसी सेवा का लिया जायजा
Belhar, Banka | Aug 19, 2026 बांका सिविल सर्जन डा जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को 3 बजे दिन में बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवा कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य व्यव्स्था का जायजा लिया और आउटडोर के बाद इमरजेंसी सेवा के दौरान चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति और सेवा व्यवस्था का जायजा लिया।