ग्राम छोटी कसरावद में बलकर वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई । कसरावद थाना प्रभारी द्वारा आज गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम छोटी कसरावद निवासी किसान उदय पिता रामलाल राठौर सिंचाई का कार्य निपटने के बाद खेत से घर के लिए निकला था तभी शासकीय स्कूल छोटी कसरावद के सामने से गुजर रहे बलकार वाहन ने किसान की बाइक को टक्कर मार दी।