14 दिसम्बर 2024 कोे नेशनल लोक अदालत का आयोजन कसरावद में किया जा रहा है।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुजीत कुमार सिंह ने आज गुरुवार को शाम करीब 5 बजे समस्त अधिवक्तागण, अधिकारि पक्षकारों एवं आम जन से आह्वान किया है कि वे 14 दिसम्बर की नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराकर लोक अदालत सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देवे ।