आज बुधवार को संत सियाराम बाबा की देह त्यागने के बाद संत महात्माओं की उपस्थिति में विधि विधान से ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा को मुखाग्नि दी गई । मुखाग्नि से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी संत सियाराम बाबा के आश्रम भट्यांण पहुंचे और ब्रह्मलीन संत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी मुखाग्नि के दौरान लाखों की संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे।