कुलपहाड़: बिजरारी में पत्नी की निर्मम हत्या, पति पर हंसिया से वार कर हत्या का आरोप
बिजरारी में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हनीफ (35) पर अपनी पत्नी मनीषा मंसूरी (25) की हंसिया से वार कर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने स्वयं यूपी-112 पर फोन कर पत्नी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जाने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पनवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू की।