मांट: मांट पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा
Mat, Mathura | Sep 11, 2026 मथुरा। थाना मांट पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर जनकपुर अंडरपास से करीब 30 मीटर आगे भीम गांव की तरफ चारों को जुआ खेलते पकड़ा गया। तलाशी और फड़ से 10,040 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है