डोमचांच: डोमचांच प्रखंड के 100 बूथों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 63.91% मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
डोमचांच प्रखंड में कुल सौ मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया. कहीं से कोई अप्रिय घटना नही घटी प्रखंड के मतदान के दौरान वरिष्ट और फर्स्ट टाइम वोटर बने मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।