कासगंज: अमांपुर में मंदिर में अंडे फेंकने के मामले में वांछित अभियुक्त को अमांपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमांपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम शानू अली पुत्र इलियास है। अभियुक्त अमांपुर थाना क्षेत्र के मौहल्ला लोहिया नगर का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त अमांपुर के राधा कृष्ण मंदिर में अंडे फेंकने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।