Rewari News | गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू : प्रभातफेरी और संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर
रेवाड़ी में 24 नवंबर को मनाए जाने वाले श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले प्रभातफेरी और संकीर्तन यात्रा शुरू हो गई है। 15 से 24 नवंबर तक नगर की विभिन्न गलियों में साध-संगत गुरुवाणी और भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान करेगी। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में धार्मिक आयोजन और अटूट लंगर भी लगाए जाएंगे।
#RewariNews #GuruNanakDevJi #PrakashPurab #Gurudwara #GroundZeroNews