बेलतरा: सीपत पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद, पॉक्सो की धाराएं लगीं
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, सीपत पुलिस ने नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार,पीड़िता सकुशल बरामद, पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी, बिलासपुर के सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर जांच कार्रवाई की।