पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरूपुरा में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष कजोड़ी लाल कहार ने की तथा सीबीईओ ब्रजमोहन बैरवा मुख्य अतिथि रहे।