भितरवार: वनखंडेश्वर मंदिर के पास तीन बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
करहिया पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और एक मोटरसाइकिल जप्त कर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।