प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगी भीषण आग
बृहस्पतिवार शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। कर्मचारियों और दमकल कर्मियों की करीब बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।