पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर ढोल-नगाड़ों और मिठाई के साथ पहुंचे राजद नेता और कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर राजद खेमे में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। एक तरफ जहां जगह-जगह केक काटे जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे भारी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंचे।