जमुनहा: क्षेत्राधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 व आदर्श आचार संहिता को लेकर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट क्षेत्र का किया भ्रमण
क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा व मय पुलिस टीम व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024,आदर्श आचार संहिता व नागरिकता संशोधन कानून(CAA) लागू होने के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना हरदत्तनगर गिरण्ट क्षेत्र के कस्बा बदला में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च कर क्रिटिकल/वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का जायजा लिया।