कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों की जानकारी लेते हुए इन परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को 100% ई केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।