सीहोर में आदिवासी का मकान तोड़े जाने के मामले पर CM का बड़ा बयान!
मध्य प्रदेश के सीहोर में आदिवासी का मकान तोड़े जाने को लेकर हुए घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने जांच कराने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है और मुख्य सचिव (CS) को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार संवेदनशील सरकार है। हमारे वरिष्ठ नेता ने कोई बात रखी है, तो जांच करवाएंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”
अब मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
#Sehore #MadhyaPradesh #MohanYadav #TribalRights #BreakingNews
Indore, Indore | Oct 12, 2026