रविवार की सुबह पुलिस लाइन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रूपेश रंजन मौजूद रहे है। शिविर विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही कई विभागों के स्टाल लगाकर जागरूक करने का काम किया गया है।