शेखपुरा: सनैया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट पथराव एक पक्ष से तीन लोग जख्मी
शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सनैया पंचायत के सनैया गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना घटित हो गई। इस घटना में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए, जब के दूसरे पक्ष से भी कई लोग जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद एसडीपीओ सहित कई बड़े अधिकारी गांव पहुंचे और मामले को समझा बूझकर शांत कराया।