शेखपुरा: भदौस गांव के उच्च विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
भदौस गांव में स्थित उच्च विद्यालय का भवन पूराना होकर गिर जाने से शेखपुरा जिलाधिकारी को पुनर्निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने आए जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कुमार मनीष प्रियदर्शी ने बताया कि उच्च विद्यालय का भवन पूराना होकर गिर चुका है। जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन कार्य में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है।