लालगंज: करतहां थाना पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, लूटा गया सामान बरामद
करतहां थाना पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 14 मार्च की रात लालगंज थाना क्षेत्र के टांरा चौक पर स्कूटी सवार व्यक्ति से हथियार के बल पर लूटपाट व फायरिंग की घटना हुई थी। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गुड़मियां निवासी अंकुश कुमार तथा गोरौल थाना क्षेत्र के माजिराबाद निवासी आयुष कुमार को गिरफ