सिरसागंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
जनपद फिरोजाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने अधिकारियों के साथ नसीरपुर-बटेश्वर कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक, डायवर्जन, बैरिकेडिंग आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।