बेगूसराय: बेगूसराय में चचेरे भाई ने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या की, लोगों ने किया हंगामा
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां महज पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मृतक के रिश्ते में चचेरे भाई और ससुराल पक्ष से साढ़ू लगने वाले प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों पर लगा है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पत्नी पर भी अपने ज