उतरौला: रेहरा बाजार थाना में लोनियन डीह निवासी महिला ने चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का दर्ज कराया केस
थाना रेहरा बाजार प्रभारी निरीक्षक ने 30 दिसंबर सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लोनियन डीह निवासी महिला ने गांव के चार महिलाओं पर गन्ने के खेत में सोच करने जाने के विवाद पर मारने पीटने एवं धमकी देने का तहरीर दिया है। कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।