उतरौला: उतरौला क्षेत्र के विद्यालयों में पुलिस ने साइबर अपराध और उससे बचाव के बारे में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
साइबर अपराध के बारे में उससे बचाव के तरीकों के बारे में पुलिस द्वारा उतरौला क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को 30 दिसंबर सोमवार दोपहर 1:00 बजे जागरूक किया गया। मोबाइल पर होने वाले फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई अनजान काल को ना रिसीव करने एवं ओटीपी न शेयर करने की बात बताई गई। बताया गया की सतर्कता से ही बचाव एवं सुरक्षा है।