उतरौला: विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
29 दिसंबर रविवार सुबह 11 बजे विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम को भी अपने उतरौला आवास कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सुना। कहा कि इस कार्यक्रम से देशवासियों के अनूठे प्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को जानने का अवसर मिलता है।यह कार्यक्रम हर बार नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है।