उतरौला: कांदभारी में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने संबोधित किया
ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने 29 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:00 बजे कांदभारी श्री दत्तगंज में सम्राट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है और सभी खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें।