उतरौला: श्री दत्तगंज विकासखंड के कपौआ शेरपुर में सामुदायिक शौचालय के ताले बंद होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रही सुविधा
श्री दत्त गंज विकासखंड के कपोवा शेरपुर में सामुदायिक शौचालय में ताला बंद होने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। 28 दिसंबर शनिवार शाम 4:00 बजे ग्रामीणों ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन लगातार ताला बंद रहने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय को संचालित कराए जाने की मांग की।