उतरौला: साइबर अपराध एवं सुरक्षा के दृष्टिगत, थाना क्षेत्र उतरौला के बैंकों में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
30 दिसंबर सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे थाना क्षेत्र उतरौला के विभिन्न बैंकों में एवं वित्तीय संस्थानों पर साइबर अपराध एवं सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक में लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व उससे बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई।