पूरनपुर: शेरपुर रोड पर ईट भट्टे से राविस लेकर जा रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को तहसील प्रशासन ने अवैध खनन बताकर पकड़ा
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कई गावों में मिट्टी और रेत खनन ने रफ्तार पकड़ रखी है। खनन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए उसके बाद भी तहसील प्रशासन खनन पर रोक नहीं लगा सका।बताया जा रहा है कि शेरपुर रोड पर ईट भट्टे से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में राविस जा रही थी। नायब तहसीलदार ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया और तहसील में लाकर खड़ा किया।