पूरनपुर: खमरिया पट्टी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, वह शादी समारोह से लौट रहा था
पूरनपुर मोहल्ला बमनपुरी के रहने वाले बाबूराम पुत्र छोटेलाल उम्र 55 वर्ष रविवार देररात खमरिया पट्टी में स्थिति हाइवे पर मैरिज हाल में शादी समारोह में सामिल होकर घर बापस पैदल आ रहा था। तभी खमरिया पट्टी के पास में हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।