पूरनपुर: तहसील परिसर में ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार को ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति को संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को सौंपा। जिसमें जाति जनगणना कराने की मांग की और सरकारी विभागों के किए जा रहे नीजिकरण पर रोक लगाने की मांग कर ओबीसी आरक्षण लागू रहने दिया जाए। EWS समाप्त कर ओबीसी को 54% आरक्षण लागू किया जाए।