रामगढ़: रामगढ़ में 20 मिनट की बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोली, मोहल्ले पानी से लबालब, उठे सवाल
Ramgarh, Alwar | Aug 20, 2026 रामगढ़ कस्बे में गुरुवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहा। तेज उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक मौसम बदला और करीब बीस मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन थोड़ी ही देर में कस्बे की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।