कीटनाशक के संपर्क में आने से 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत
प्रतापगढ़ के सुहागपुरा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। खेत में कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान उसके संपर्क में आने से एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई।
मामला झनिया गांव का है, जहां 19 वर्षीय मनीषा मीणा अपने पिता के साथ खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थी। शाम को घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। देर रात परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुहागपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची, मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Pratapgarh #Jhaniya #NursingStudent #Pesticide #PesticidePoisoning