सदर: युवक की हत्या शराब पिलाकर की गई, बोरे में बंद शव गोबर में दबाया गया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 22, 2026 सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा इलाके में 19 वर्षीय युवक इशू कनौजिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता इशू का शव पुलिस ने रेलवे क्वार्टर के पास गोबर के ढेर से बरामद किया। शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर छिपाया गया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों, प्रदीप, रोहित और रामकिशन को गिरफ्तार किया है।