एसडीओ व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने सोमवार शाम कराईकेला में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।