बमोरी: सिंगापुर में पटेल बनने की बात पर हुए पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से हमला, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Bamori, Guna | Nov 11, 2026 09 नवंबर 2026 को फरियादीी केवल भील निवासी सिंगापुर द्वारा फतेहगढ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 09 नवंबर 2026 के रात करीब 09:30 बजे वह अपने भतीजे सीताराम भील एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर बैठे हुए था । इसी दौरान गांव के थावरा भील, कैलाश भील एवं बद्री भील ट्रैक्टर से वहां पहुंचे और गांव में पटेल बनने की बात को लेकर विवाद करने लगे ।