हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के घर से लापता होने के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच आगे भी जारी है।
#Haldwani #Nainital #UttarakhandPolice #BreakingNews #HaldwaniNews #Uttarakhand #HindiNews #LatestNews #POCSO #CrimeNews #PoliceAction #LawAndOrder #Justice #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReel #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #IndiaNews