लाडपुरा: श्री नाथपुरम इलाके में लिफ्ट से गिरने पर महिला की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम परिजन कर रहे प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 शहर के श्री नाथपुरम इलाके में लिफ्ट में फंसी महिला को निकालने के दौरान बेसमेंट में गिरने से महिला की मौत होने पर आज मेडीकल कालेज की मोर्चरी पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है वही परिजन मुआवजे की मांग को लेकर आरकेपुरम थाने पर प्रदर्शन कर रहे है। महिला रुक्मिणी बाई श्रीनाथपुरम की एक मल्टी में नोकरी करती थी कल वह जब काम कर लिफ्ट से नीचे आ रही थी कि यह हादसा हुआ।