लाडपुरा: नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की टीम ने मंडाना टोल प्लाजा पर 2 करोड़ 50 लाख का 1724 किलो 200 ग्राम डोडा चुरा पकड़ा ट्रक जप्त
Ladpura, Kota | Jul 12, 2024 केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मंडाना टोल नाके पर पंजाब नम्बर के ट्रक से नशे की खेप 1724 किलो 200 ग्राम डोडा चुरा पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत 2 करोड़ 50 लाख के आसपास बताई गई। तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी जसवंत सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है।