प्रतापगढ़: शहर के हिन्द नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद अवैध अस्पताल किया गया सील
शहर के हिन्द नर्सिंग होम में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को रविवार दोपहर 2 बजे डिप्टी सीएमओ राजेश कुमार ने सील कर दिया। आज सुबह प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अस्पताल संचालिका डॉ. शाहिदा सिद्दीकी फरार है। छापेमारी के दौरान अस्पताल के लोगों ने डिप्टी सीएमओ से अभद्रता भी की। मौके पर भाजपा नेता राजाराम वैश्य और रमेश पटेल उपस्थित र