पटना ग्रामीण: राजकीय बालक उच्च विद्यालय से 6 मुन्ना भाई गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजकीय बालक उच्च विद्यालय से 6 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। स्कूल में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर परीक्षा में धांधली करने की योजना थी, लेकिन इससे पहले सभी पकड़े गए। इनके पास से फर्जी डॉक्यूमेंट्स भी बरामद कर लिए गए हैं। जिसके आधार पर इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी।