अकबरपुर: अकबरपुर में मामूली बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़क बनी पोखर
मंगलवार को दोपहर बाद 4:00 बजे हुई मामूली बारिश ने अकबरपुर बाजार की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। अकबरपुर मस्जिद के समीप नाली जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया और देखते ही देखते मुख्य सड़क पोखर का रूप लेती नजर आई। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल राहगीरों के साथ बाइक व अन्य वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।