आबू रोड: आबूरोंड रिको थाने के सामने हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, जबरदस्त टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
आबूरोड में रीको थाना के सामने नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के दौरान दोनों कारों में सवार दो लोगों के सिर पर गंभीर चोट आई है और अन्य लोग बाल-बाल बच गए